जरुरी जानकारी | करूर वैश्य बैंक का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 81 प्रतिशत बढ़कर 115 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर निजी क्षेत्र के करूर वैश्य बैंक (केवीबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 81.4 प्रतिशत बढ़कर 114.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

बैंक ने कहा कि साल भर पहले की समान तिमाही में उसे 63.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | PM Modi Inaugurates Arogya Van: गुजरात में PM Modi ने आरोग्य वन का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत.

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि इस दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 1,815.24 करोड़ रुपये से कम होकर 1,666.26 करोड़ रुपये पर आ गयी। ब्याज से आय भी 1,537.51 करोड़ रुपये से कम होकर 1,394.70 करोड़ रुपये पर आ गयी।

इस दौरान बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) साल भर पहले के 8.89 प्रतिशत से कम होकर 7.93 प्रतिशत पर आ गयी। मूल्यों के संदर्भ में सकल एनपीए 4,391.03 करोड़ रुपये से कम होकर 3,998.43 करोड़ रुपये पर आ गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: इंदौर से ज्यादा भोपाल में मिले कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 1.70 लाख के करीब.

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए 4.50 प्रतिशत यानी 2,118.35 करोड़ रुपये से कम होकर 2.99 प्रतिशत यानी 1,428.20 करोड़ रुपये पर आ गया।

बैंक ने बताया कि एनपीए व अन्य श्रेणियों के लिये किये जाने वाला प्रावधान साल भर पहले के 365.17 करोड़ रुपये से कम होकर 284.73 करोड़ रुपये पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)