देश की खबरें | कर्नाटक कावेरी से 10 टीमएसी पानी तमिलनाडु के लिए छोड़ेगा : उप मुख्यमंत्री शिवकुमार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि कावेरी से 10 टीएमसी पानी पड़ोसी तमिलनाडु के लिए छोड़ा जाएगा।
बेंगलुरु, 15 अगस्त कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि कावेरी से 10 टीएमसी पानी पड़ोसी तमिलनाडु के लिए छोड़ा जाएगा।
शिवकुमार ने साथ ही कहा कि कर्नाटक के जलाशय में पर्याप्त पानी नहीं है।
उप मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे पास पर्याप्त पानी नहीं है लेकिन हम तमिलनाडु के लिए 10 टीमएसी पानी छोड़ने जा रहे हैं।’’
जब उनसे पूछा गया कि कब पानी छोड़ा जाएगा तो उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार पहले ही अपना काम कर रही है।
इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक को कावेरी से पानी नहीं छोड़ना चाहिए क्योंकि तमिलनाडु ने अपने फसलों के लिए जरूरत से अधिक जल का इस्तेमाल कर लिया है।
बोम्मई ने कहा कि तमिलनाडु को 1.8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए 32 टीएमसी पानी का इस्तेमाल करना था लेकिन उसने बुआई क्षेत्र में चार गुना वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के अधिकारियों ने इसपर अपत्ति नहीं जताई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)