देश की खबरें | कर्नाटक: पर्यटक महिलाओं से दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार में मंत्री शिवराज तंगदागी ने रविवार को कहा कि कोप्पल जिले में पर्यटक से दुष्कर्म के मामले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोप्पल, नौ मार्च कर्नाटक सरकार में मंत्री शिवराज तंगदागी ने रविवार को कहा कि कोप्पल जिले में पर्यटक से दुष्कर्म के मामले के तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया था कि हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे बृहस्पतिवार रात 27 वर्षीय इजराइली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उनसे मारपीट भी की गई।

तंगदागी ने कहा कि अपराध में तीन व्यक्ति शामिल थे, जिनमें से दो को आठ मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जबकि तीसरे आरोपी को रविवार को पकड़ा गया।

कोप्पल जिले के प्रभारी मंत्री तंगदागी ने कहा, “इस जघन्य अपराध में तीन लोग शामिल थे। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। दो आरोपियों को कल गिरफ्तार किया गया था और तीसरे को आज (रविवार को) पकड़ा गया।”

तंगदागी ने कहा कि उन्होंने पुलिस को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

पुलिस के अनुसार, तीसरे आरोपी को तमिलनाडु में गिरफ्तार किया गया, जहां वह अपराध के बाद भाग गया था।

पुलिस ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब रात्रि भोजन के बाद होमस्टे संचालक 29 वर्षीय एक महिला, इजराइली नागरिक और तीनों पुरुष पर्यटक सनापुर झील के पास तुंगभद्र नहर के किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए संगीत का लुत्फ उठा रहे थे।

इसने बताया कि पुरुष पर्यटकों में से एक अमेरिका से था, जबकि अन्य ओडिशा और महाराष्ट्र के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, अपनी शिकायत में होमस्टे संचालक ने आरोप लगाया कि जब वे संगीत सुन रहे थे, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा, जब उसने उन्हें बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है, तो आरोपियों ने 100 रुपये मांगे।

शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में कहा, ‘‘मैं उन्हें नहीं जानती थी, इसलिए मैंने उनसे कहा कि मेरे पास रुपये नहीं हैं और जब पुरुषों ने बार-बार जोर दिया, तो ओडिशा के पुरुष पर्यटकों में से एक ने उन्हें 20 रुपये दिए। इसके बाद, तीनों पुरुषों ने कथित तौर पर बहस करना शुरू कर दिया और पत्थरों से उनके सिर पर वार करने की धमकी दी।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने और पर्यटकों ने उन्हें रुपये देने से इनकार कर दिया, तो कन्नड़ और तेलुगु बोलने वाले आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया और महिला तथा इजराइल की पर्यटक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\