देश की खबरें | कर्नाटक को बिना देरी किये गारंटी को लागू करना चाहिए : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष और दक्षिण कन्नड से सांसद नलिन कुमार कटील ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस को बिना देरी किये राज्य में उन पांच गांरटी को लागू करना चाहिए जिनका वादा उसने विधानसभा चुनाव से पहले किया था।

मेंगलुरु, एक जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष और दक्षिण कन्नड से सांसद नलिन कुमार कटील ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस को बिना देरी किये राज्य में उन पांच गांरटी को लागू करना चाहिए जिनका वादा उसने विधानसभा चुनाव से पहले किया था।

मेंगलुरु में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कटील ने कहा कि अगर राज्य सरकार बिना शर्त अपने वादों को पूरा करने में असफल रही तो भाजपा सड़कों पर उतरेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रस्तावों को लागू करने के लिए अब कई दिशानिर्देशों की बात कर रही है जिनका उल्लेख चुनाव प्रचार के दौरान नहीं किया गया था; राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी जनता को धोखा देने की कोशिश कर रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने सत्ता संभालने के 24 घंटों के भीतर वादों को पूरा करने की बात की थी, लेकिन 20 दिन बीतने के बावजूद उन्हें लागू नहीं किया गया है।’’

उन्होंने दावा किया कि अगर वादों को पूरा नहीं किया गया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

कटील ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि उन्होंने तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदेभारत एक्सप्रेस को लेकर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है और उनसे इस ट्रेन का विस्तार मेंगलुरु तक करने का अनुरोध किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\