देश की खबरें | कर्नाटक : बेंगलुरु में निजी परिवहन चालकों के बंद के आह्वान के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'कर्नाटक राज्य निजी परिवहन संघों' के महासंघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय बंद के आह्वान के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा पुलिस ने किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
बेंगलुरु, 11 सितंबर 'कर्नाटक राज्य निजी परिवहन संघों' के महासंघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय बंद के आह्वान के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा पुलिस ने किसी भी तरह की अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
महासंघ के अधिकारियों ने कहा कि बंद के कारण ऑटो, टैक्सी, मैक्सी कैब, मालवाहक वाहन और कॉर्पोरेट बसों सहित लाखों निजी वाहन सड़कों पर नहीं उतरेंगे।
महासंघ में कुल 32 निजी परिवहन संघ शामिल हैं, और ज्यादातर निजी परिवहन सेवाएं सोमवार आधी रात तक उपलब्ध होने की संभावना नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चूंकि निजी मैक्सी कैब कई स्कूली बच्चों के लिए परिवहन के मुख्य साधनों में से एक है, इसलिए शहर के कुछ स्कूलों ने छात्रों को असुविधा से बचने के लिए आज छुट्टी घोषित कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक बंद के कारण हवाई अड्डे तक आने-जाने वालों को वैकल्पिक साधन भी ढूंढने होंगे। बेंगलुरु एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी यात्रियों को बंद के मद्देनजर समय पर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी है।
निजी ट्रांसपोर्टरों ने दावा किया है कि शक्ति योजना से उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और राज्य सरकार ने बार-बार चर्चा के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है।
बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने पीटीआई- से कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिये एहतियान पूरे शहर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)