देश की खबरें | कर्नाटक : उत्तर कन्न्ड जिले में गर्भवती गाय का वध, बछ़ड़े के अवशेष को क्षत-विक्षत किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने बताया कि बदमाश गाय का धड़ ले गये एवं उसके सिर एवं पैर और मृत बछड़े को वहीं छोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि बदमाश गाय का धड़ ले गये एवं उसके सिर एवं पैर और मृत बछड़े को वहीं छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार यह घटना उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नवारा तालुक में सालकोडू गांव के कोंडाकुली में हुई।
उसने बताया कि यह गांव कृष्णा अचारी नामक एक व्यक्ति की थी जिसने उसे रविवार को वहां चरने के लिए छोड़ा था।
उसने बताया कि सोमवार को जब अचारी गाय की तलाश करने निकला तो उसे उसके सिर, पैर और मृत बछड़ा क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है।
इससे पहले बेंगलुरू के चमराजपेट में तीन गायों के थन काटने तथा मैसूर के नंजनगुड शहर में एक गाय की पूंछ को घायल करने की घटना सामने आई थी।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गायों पर हमले की घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिंदू संगठनों ने इन घटनाओं पर चिंता जताई है।
परमेश्वर ने कहा, ‘‘हमें इसका समाधान ढूंढना होगा। आज सुबह मैंने निर्देश दिए कि हमें इसे गंभीरता से लेना होगा और हमें ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी जिनकी मानसिकता ऐसी है।’’
राज्य के गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने पुलिस विभाग को यह पता लगाने के आदेश दिए हैं कि क्या ऐसे लोग किसी संगठन से जुड़े हैं या व्यक्तिगत रूप से ऐसा कर रहे हैं या इसके पीछे कोई उकसावा है।
भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर उन्मादी तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि होन्नवारा की घटना ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘फिर भी गृहमंत्री यह दिखावा कर रहे हैं कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। सिद्धरमैया सरकार इन राष्ट्र-विरोधियों के प्रति नरम रुख दिखा रही है, जिन्हें कोई डर नहीं है। राज्य सरकार और गृहमंत्री को अब तक जाग जाना चाहिए था।’’
विजयेंद्र ने कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ‘सांप्रदायिक माहौल’ बनाया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)