देश की खबरें | कर्नाटक एमएलसी चुनाव: मतगणना जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में 20 स्थानीय निकायों से विधान परिषद की 25 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को शुरू हो गयी।

बेंगलुरू, 14 दिसंबर कर्नाटक में 20 स्थानीय निकायों से विधान परिषद की 25 सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में डाले गए मतों की गणना मंगलवार को शुरू हो गयी।

चुनाव परिणाम का सीधा असर 75 सदस्यीय उच्च सदन (विधान परिषद) में पार्टियों के समीकरण पर पड़ेगा, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है।

विधान परिषद चुनाव 10 दिसंबर को कराए गए थे। राज्य के 25 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का कार्यकाल पांच जनवरी, 2022 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। इनमें कांग्रेस के 14, भारतीय जनता पार्टी के सात और जनता दल (सेक्यूलर) के चार विधान पार्षद (एमएलसी) शामिल हैं।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक राज्य भर में करीब 20 केंद्रों पर मतगणना चल रही है और दोपहर या शाम तक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

चुनाव के 90 उम्मीदवारों में से 20-20 उम्मीदवार भाजपा तथा कांग्रेस के हैं, छह जद(एस), 33 निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के हैं। उम्मीदवारों में सिर्फ एक महिला प्रत्याशी है, जो चिकमंगलूर से चुनाव लड़ रही हैं।

भाजपा ने अधिकतम सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया है, उसे बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम 13 सीटें जीतने की जरूरत है। हाल के विधानसभा उपचुनावों के दौरान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के गृह जिले हावेरी में हंगल सीट हारने के बाद इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला भी होगा।

वाराणसी में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री बोम्मई ने भाजपा के पक्ष में ‘‘अच्छे नतीजे’’ मिलने का विश्वास व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\