देश की खबरें | सावरकर पर टिप्पणी के लिए 24 घंटे के अंदर माफी मांगे कर्नाटक के मंत्री : शिवसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर पर कर्नाटक के मंत्री एवं कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर माफी मांगने की मांग की।

ठाणे, चार अक्टूबर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना ने हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर पर कर्नाटक के मंत्री एवं कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर माफी मांगने की मांग की।

पार्टी प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने चेतावनी दी कि यदि राव 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, जहां सावरकर एक पूजनीय व्यक्ति हैं।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने यह दावा कर विवाद खड़ा कर दिया कि सावरकर मांस खाते थे और वह गौ वध के खिलाफ नहीं थे।

राव ने बेंगलुरु में बुधवार को एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘सावरकर एक चितपावन ब्राह्मण थे, और वह मांस खाते थे। वह मांसाहारी थे तथा गौ वध के खिलाफ नहीं थे। एक तरह से वह आधुनिक थे।’’

ठाणे शहर के आनंद आश्रम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए म्हस्के ने स्वतंत्रता सेनानी (सावरकर) का घोर अपमान करने के खिलाफ आवाज नहीं उठाने को लेकर कांग्रेस के सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा।

ठाणे से लोकसभा सदस्य ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री (उद्धव) को हिंदुत्व के प्रखर समर्थक एवं शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की तस्वीर लगाने का कोई अधिकार नहीं है।

शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा भ्रष्ट हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, उसके नेता सावरकर के बारे में इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। यह उम्मीद की जा रही थी कि शिवसेना (यूबीटी) सावरकर पर राव की अपमानजनक टिप्पणियों पर विरोध जताने के लिए संवाददाता सम्मेलन करेगी, लेकिन कुछ नहीं किया गया। वे (शिवसेना-यूबीटी) सोनिया गांधी और राहुल गांधी (कांग्रेस के नेताओं) से डरते हैं।’’

म्हस्के ने उद्धव के बेटे एवं शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे से सावरकर के खिलाफ टिप्पणियों और हिंदुत्व पर अपनी पार्टी के रुख को स्पष्ट करने को भी कहा।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘चुनावों के मद्देनजर सावरकर को बदनाम करना कांग्रेस की साजिश है।’’

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी