देश की खबरें | कर्नाटक के मंत्री को घर पर कोविड-19 टीका लगाये जाने के मामले मे स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नियमों का उल्लंघन कर राज्य के कृषि मंत्री बी सी पाटिल और उनकी पत्नी को घर पर ही टीका लगाने को लेकर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बेंगलुरु, तीन मार्च कर्नाटक में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नियमों का उल्लंघन कर राज्य के कृषि मंत्री बी सी पाटिल और उनकी पत्नी को घर पर ही टीका लगाने को लेकर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक (कर्नाटक) अरूंधति चंद्रशेखर ने हावेरी के प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जयांनद एम को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा है कि नियमों का उल्लंघन क्यों किया गया।

निदेशक ने कहा कि भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार टीकाकरण निर्धारित अस्पतालों में ही किया जाना चाहिए और बैठकों में बार बार यह कहा गया है।

उन्होंने कहा कि उसके बाद भी नियम का उल्लंघन किया गया और स्वास्थ्य विभाग की बदनामी की गयी। उन्होंने कहा कि यदि प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अधिकारी दोषी पाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि किसी को भी घर पर टीका नहीं लगवाना चाहिए क्योंकि निगरानी करना या प्रतिकूल प्रभाव की स्थिति में उपचार करना मुश्किल हो जाएगा।

केंद्र ने भी इस विषय पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर समेत विभिन्न वर्गों द्वारा आलोचना किये जाने के बावजूद पाटिल ने कहा कि घर पर टीका लगवाने में कुछ भी गलत नहीं था।

पाटिल (64) और उनकी पत्नी ने टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण के दूसरे दिन मंगलवार को टीका लगवाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\