जरुरी जानकारी | कर्नाटक दुग्ध महासंघ ने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में प्रवेश किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नंदिनी दूध ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ), ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में प्रवेश किया है। फेडरेशन महाराष्ट्र और गोवा में डेयरी प्रसंस्करण इकाइयों के अधिग्रहण के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है।

मुंबई, दो अगस्त नंदिनी दूध ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ), ने सोमवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में प्रवेश किया है। फेडरेशन महाराष्ट्र और गोवा में डेयरी प्रसंस्करण इकाइयों के अधिग्रहण के माध्यम से 1,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है।

फेडरेशन के बयान के अनुसाार, केएमएफ ने रविवार को विदर्भ बाजार में नंदिनी ब्रांड के तहत अपने दूध और दुग्ध उत्पादों को बाजार में उतारा है और नागपुर, वर्धा, यवतमाल और चंद्रपुर के बाजारों का भी लाभ उठाने की योजना बना रहा है।

इसके साथ, कर्नाटक के बीजापुर में इसकी डेयरी में प्रसंस्कृतत दूध लगभग 650 किलोमीटर की यात्रा के बाद चंद्रपुर पहुंच जाएगा, जहां इसे स्थानीय डेयरी ब्रांड स्वप्नपूर्ति के सहयोग से पैक किया जाएगा।

केएमएफ के प्रबंध निदेशक बीसी सतीश ने कहा, "हम मुंबई में दो संयंत्र और गोवा और पुणे में एक-एक संयंत्र खरीदने की योजना बना रहे हैं। मुंबई में अधिग्रहण के लिए निविदाएं जारी की गई हैं। हमने डेयरी प्रसंस्करण इकाइयों का अधिग्रहण करके 1,000 करोड़ रुपये की विस्तार योजना तैयार की है।"

केएमएफ कर्नाटक, गोवा और मुंबई, पुणे, सोलापुर, चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा सहित देश के अन्य शहरों में तरल दूध खंड में काम कर रहा है। अब, केएमएफ इसकी खेप को नागपुर, वर्धा, यवतमाल, चंद्रपुर सहित विदर्भ क्षेत्र में ले जाएगा।

केएमएफ 23,600 गांवों, 14,500 दुग्ध सहकारी समितियों, 14 जिला दुग्ध संघों, 25 लाख दुग्ध उत्पादक सदस्यों को अपने दायरे में लेता है और प्रतिदिन 24 करोड़ रुपये का भुगतान करके 90.62 लाख लीटर दूध की खरीद करता है।

केएमएफ के पास 140 से अधिक दुग्ध उत्पाद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\