देश की खबरें | कर्नाटक: झरने के ऊपर फंसे पांच पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने बचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में एरागुंडी झरने के ऊपर फंसे पांच पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंगलुरु, 26 मई कर्नाटक में एरागुंडी झरने के ऊपर फंसे पांच पर्यटकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को दक्षिण कन्नड़ जिले स्थित मूडबिद्री तालुक के पुट्टीगे गांव के पलाडका में हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पर्यटकों ने स्थानीय निवासियों की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था और झरने के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गए थे लेकिन नदी में अचानक पानी का स्तर बढ़ने के कारण वे फंस गए और मदद के लिए गुहार लगाने लगे।

स्थानीय निवासियों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश शुरू कर दी और रस्सियों का इस्तेमाल कर पांचों लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

जिला अधिकारियों ने पर्यटकों को भारी बारिश के दौरान झरनों और पहाड़ी इलाकों में जाने से आगाह किया था।

कर्नाटक के तटीय इलाकों में पिछले तीन दिनों से मानसून की भारी बारिश हो रही है, जिससे दक्षिण कन्नड़ जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है और तटीय इलाकों में आपदा प्रतिक्रिया दल तैनात हैं।

आईएमडी ने बताया कि तटीय कर्नाटक के लिए ‘रेड अलर्ट’ अगले पांच दिनों तक लागू रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू