देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड—19 के एक दिन में सर्वाधिक 6,128 मामले, कुल संख्या 1,18,632 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 6,128 नये मामले सामने आये और बीमारी से 83 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 30 जुलाई कर्नाटक में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस के संक्रमण के सर्वाधिक 6,128 नये मामले सामने आये और बीमारी से 83 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

नए मामलों के साथ ही प्रदेश में आज कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 1,18,632 हो गयी जबकि प्रदेश में इस वायरस से आज तक कुल 2,230 लोगों की मौत हो चुकी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में रिया चक्रवर्ती ने अपने को निर्दोष बताया: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि प्रदेश में एक दिन में 3,793 मरीजों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है ।

इसमें कहा गया है कि नये मामलों में से 2,233 मरीज बेंगलुरू शहर से हैं । इससे पहले 28 जुलाई को प्रदेश में एक दिन में सर्वाधिक 5,536 मामले सामने आये थे ।

यह भी पढ़े | Unlock3: दिल्ली में खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, अब खुलेंगे होटल और साप्ताहिक बाजार.

बुलेटिन में कहा गया है कि 30 जुलाई की शाम तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मरीजों की तदाद 1,18,632 हो गयी है । इसमें संक्रमण से अब तक हुयी 2,230 मौत भी शामिल हैं । इन मरीजों में से 46,694 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ्य हो चुके हैं ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में अभी 69,700 लोगों का उपचार चल रहा है जिनमें से 620 आईसीयू में हैं जबकि 69,080 मरीज अस्पतालों में पृथक—वास में हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में आज 83 लोगों की मौत हुयी है जिनमें से सर्वाधिक 22 मौत बेंगलुरू शहर में हुयी है ।

इसमें कहा गया है कि मरने वाले अधिकतर लोग श्वसन में संक्रमण अथवा इंफ्लुएंजा की तरह बीमारी से पीड़ित थे ।

इसमें यह भी बताया गया है कि नये संक्रमण में से सर्वाधिक 2,233 मामले बेंगलुरू शहरी जिले में आये हैं ।

संक्रमित मरीजों के लिहाज से बेंगलुरू शहर जिला प्रदेश में शीर्ष पर है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 53,324 मामले हैं । इसके बाद बेल्लारी और दक्षिण कन्नड़ जिले का नंबर आता है जहां कोविड—19 के क्रमश: 6,063 और 5,504 मामले हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी