देश की खबरें | कर्नाटक के राज्यपाल स्वतंत्रता सेनानियों के घर गये और उन्हें सम्मानित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगांठ पर बुधवार को पांच स्वतंत्रता सेनानियों के घर गये और उन्हें सम्मानित किया।
बेंगलुरु, नौ अगस्त कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगांठ पर बुधवार को पांच स्वतंत्रता सेनानियों के घर गये और उन्हें सम्मानित किया।
राज्यपाल श्री साई ओल्ड एज होम (वृद्धाश्राम) गये, जहां उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी शकुंतला से भेंट की।
राजभवन द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शकुंतला से मिलने के बाद गहलोत ने देश के स्वाधीनता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।
बयान के मुताबिक, उसके बाद गहलोत शहर के येलाचेन्मेहल्ली के नंजाप्पा में दूसरे स्वतंत्रता सेनानी एस वी टी गुप्ता के घर गये। उन्होंने उन्हें स्मृतिचिह्न भेंट किया और मिठाई दी।
उसके बाद राज्यपाल बानाशंकरी थर्ड स्टेज में रह रहे स्वतंत्रता सेनानी शंकरनारायण राव के घर गये। फिर वह मल्लेश्वरम में नागभूषण राव के घर गये।
राज्यपाल की यह यात्रा बूपसांद्रा के विनायक लेआउट में के सी नारायणप्पा के घर जाने के साथ संपन्न हुई।
बयान में गहलोत ने कहा है, ‘‘हमारा कर्तव्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति न केवल श्रद्धा प्रकट करना बल्कि उनके और उनके परिवार की सेवा करना भी है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)