देश की खबरें | कोविड-19 संबंधी पाबंदियों में ढील को लेकर फैसला लेगी कर्नाटक सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के मद्देनजर जल्द ही विशेषज्ञों से विचार विमर्श करने के बाद महामारी से संबंधित पाबंदियों में और ढील देने पर फैसला लेगी।

मैसूरू, 16 अक्टूबर कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने के मद्देनजर जल्द ही विशेषज्ञों से विचार विमर्श करने के बाद महामारी से संबंधित पाबंदियों में और ढील देने पर फैसला लेगी।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘कोविड-19 पर रविवार या सोमवार को विशेषज्ञों के साथ एक बैठक होगी। अगर आने वाले दिनों में मानदंडों में बदलाव आना है तो हम विशेषज्ञों की राय लेने के बाद यह करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सभी कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने से लेकर सभी वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और सीमावर्ती राज्यों में लोगों की आवाजाही को फिर से खोलने के मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।

बोम्मई ने कहा कि हर किसी की स्वीकृति लेने के बाद एक उचित फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 के मामलों में कमी आयी है और संक्रमण दर भी एक प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों ने संक्रमण के मामले कम होने पर भी कोई कोताही न बरतने को लेकर आगाह किया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत रही। श्रमिक कार्ड के दुरुपयोग पर एक सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा कि केंद्र ने ‘ई-श्रम’ नाम का एक पोर्टल बनाया है। यह इसलिए बनाया गया है ताकि असली लाभार्थियों को फायदा मिल सके।

उन्होंने कहा कि हालांकि अगर ऐसी कोई घटना होती है तो हम मामले की जांच कराएंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\