जरुरी जानकारी | कर्नाटक सरकार ने टेस्ला को निवेश के लिए आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला इंक को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

बेंगलुरु, 23 जून कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी टेस्ला इंक को राज्य में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

प्रदेश सरकार ने एक बयान में कहा कि टेस्ला के भारत में विस्तार के लिए कर्नाटक आदर्श स्थान है और सरकार कंपनी और उसके उद्यमों का सहयोग करने व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

टेस्ला ने इसी सप्ताह कहा था कि वह भारत में बड़ा निवेश करने की योजना बना रही है।

टेस्ला प्रमुख ने अमेरिका में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करने के बाद कहा कि वह भारत को किसी अन्य बड़े देश से ज्यादा संभावनाओं से भरा मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी योजना अगले वर्ष भारत का दौरा करने की है।

मस्क ने मोदी से बैठक के बाद कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि टेस्ला भारत में पहुंचेगी और हम यह जितनी जल्दी हो सकेगा उतनी जल्दी करेंगे।”

उन्होंने कहा, “हम किसी घोषणा पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते, लेकिन मुझे लगता है कि इसकी काफी संभावना है कि यह एक महत्वपूर्ण निवेश, भारत के साथ एक संबंध होगा।”

चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का फायदा उठाने की कोशिश में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता भारत अमेरिकी कंपनियों के लिए वैकल्पिक निवेश गंतव्य के रूप में कार्य कर रहा है।

राज्य के भारी एवं मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने कहा कि अगर टेस्ला भारत में निवेश करने का विचार करती है तो ‘अपनी बेहतरीन क्षमताओं के साथ कर्नाटक उसके लिए बेहतर गंतव्य होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now