देश की खबरें | कर्नाटक मादक पदार्थ मामला: सीसीबी ने रिक्की रे के ठिकानों पर की छापेमारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ मामलों की जांच कर रही प्रदेश की केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने रिक्की रे के ठिकानों और राज्य के अन्य स्थानों पर छापेमारी की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, छह अक्टूबर मादक पदार्थ मामलों की जांच कर रही प्रदेश की केन्द्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने रिक्की रे के ठिकानों और राज्य के अन्य स्थानों पर छापेमारी की।

रिक्की रे ‘अंडरवर्ल्ड डॉन’ रहे मुथप्पा राय का बेटा है। मुथप्पा की इस साल मई में मस्तिष्क के कैंसर की वजह से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | Corona Virus in India: कोरोना वायरस के ये आंकड़े हालत बदलने के दे रहे है संकेत.

पुलिस सूत्रों के अनुसार रे के रामनगर जिले के बिदादी स्थित फार्महाउस और सदाशिवनगर में एक फ्लैट में छापेमारी की गई।

मामला कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, रेव पार्टी कराने वाले वीरेन खन्ना और भवन निर्माण से जुड़े कारोबारी राहुल थोंस सहित बड़े लोगों के कथित मादक पदार्थ के सेवन से जुड़ा है।

यह भी पढ़े | यूपी सरकार ने हाथरस की घटना को लेकर SC में दायर किया हलफनामा, मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए की CBI जांच की मांग: 6 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस मामले के कुछ प्रमुख आरोपियों में से एक पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीवराज अल्वा का बेटा आदित्य अल्वा फरार है।

प्रदेश पुलिस की सीसीबी मादक द्रव्यों के इस्तेमाल के मामले में फिल्म उद्योग की जानी मानी हस्तियों समेत कई लोगों के खिलाफ जांच कर रही है। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक द्रव्यों के साथ पिछले महीने बेंगलुरू में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद यह जांच आरंभ की गई।

ये लोग कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं एवं गायकों को इन मादक द्रव्यों की कथित रूप से आपूर्ति कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\