देश की खबरें | कर्नाटकःकांग्रेस राज्य संचालित बोर्ड व निगमों में प्रमुख पदों पर नियुक्ति को अंतिम रूप देने में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की सोमवार से नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान राज्य संचालित विभिन्न बोर्ड और निगमों के प्रमुख पदों पर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के नामों की सूची को अंतिम रूप प्रदान कर सकती है।

बेंगलुरु, 18 दिसंबर कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की सोमवार से नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान राज्य संचालित विभिन्न बोर्ड और निगमों के प्रमुख पदों पर पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं के नामों की सूची को अंतिम रूप प्रदान कर सकती है।

शिवकुमार ने कहा कि सूची को पहले ही शीर्ष नेतृत्व के पास स्वीकृति के लिए भेजा जा चुका है। शिवकुमार कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख भी हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा,''हम निश्चित रूप से इसे अंतिम रूप देकर लौटेंगे। हमने पहले ही सूची और प्रस्ताव भेज रखा है। हाल ही में राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव और विधानसभा सत्र के चलते इसमें देरी हुई। मुख्यमंत्री और मैं दोनों जा रहे हैं और इसे अंतिम रूप दिलाकर ही लौटेंगे।''

मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात को लेकर पूछे गए एक सवाल पर शिवकुमार ने कहा,''ठीक है, हम मिलेंगे।''

मीडिया के साथ साझा की गई मुख्यमंत्री की यात्रा की योजना के अनुसार, वह आज शाम दिल्ली जाएंगे और मंगलवार को वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। उनकी वापसी की यात्रा को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि अगर सिद्धरमैया प्रधानमंत्री से मिलते हैं तो वह सूखा राहत जारी करने में केंद्र की ओर से देरी समेत राज्य से जुड़े कई प्रमुख मुद्दे उठा सकते हैं। मुख्यमंत्री से पहले दिल्ली जा रहे उपमुख्यमंत्री आज शाम और मंगलवार को किसी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करेंगे। उनकी वापसी की यात्रा भी अभी तय नहीं है।

कर्नाटक में कांग्रेस ने पिछले महीने पार्टी महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में राज्य-संचालित विभिन्न बोर्ड और निगमों में प्रमुख पदों पर नियुक्ति के लिए पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं की एक सूची तैयार की थी। हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि इस प्रक्रिया को लेकर नेताओं के बीच कुछ मतभेद हैं। गृह मंत्री जी परमेश्वर ने खुले तौर पर कहा कि इस प्रक्रिया में उनसे सलाह नहीं ली गई।

कांग्रेस पार्टी के एक वर्ग के भीतर कुछ असंतोष है और जो विधायक मंत्री पद नहीं पा सके और बोर्ड तथा निगमों में नियुक्ति के दावेदार हैं, वे इसमें देरी से नाखुश हैं।

इसके अलावा पार्टी के कई लोग वफादार कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत करने में देरी से भी नाराज हैं क्योंकि कांग्रेस को सत्ता में छह महीने से भी अधिक समय हो गया है।

शिवकुमार ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं दोनों को इन पदों पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया था कि 15 से 20 पार्टी विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं, शेष पदों पर पार्टी के वफादार कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बोर्ड और निगमों में नियुक्तियां उन मुद्दों में से एक हैं जिन पर सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच कुछ मतभेद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\