देश की खबरें | कर्नाटक : ब्रिटेन से यात्री के संपर्क में आया एक व्यक्ति कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन)से 10 लोग संक्रमित हैं जिनमें से एक महिला ब्रिटेन से आए यात्री के संपर्क में आने से इस महामारी की चपेट में आई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, दो जनवरी कर्नाटक में कोरोना वायरस के नए प्रकार (स्ट्रेन)से 10 लोग संक्रमित हैं जिनमें से एक महिला ब्रिटेन से आए यात्री के संपर्क में आने से इस महामारी की चपेट में आई है।

यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने शनिवार को दी और उन्होंने बताया कि सभी मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया, ‘‘ 10 लोगों के कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से नौ ब्रिटेन से लौटे यात्री हैं जबकि एक मामला संपर्क में आने का है और वह एक यात्री की मां है।’’

सुधाकर ने बताया, ‘‘ सभी का इलाज चल रहा है कि और किसी की गंभीर स्थिति नहीं है। वे जल्द ठीक हो जाएंगे।’’

मंत्री ने संवाददातओं को बताया कि अबतक ब्रिटेन से लौटे 32 यात्री और उनके संपर्क में आए 10 लोग यानी कुल 42 लोग आरटी-पीसीआर जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए थे जिनमें से 10 लोगों के कोरोना वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

धीरज मनीषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\