देश की खबरें | कर्नाटक : वीजा अवधि से अधिक समय से रह रहे 32 विदेशियों को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विशेष अभियान चलाकर ऐसे 32 विदेशियों को हिरासत में लिया गया है, जो वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां रह रहे थे। इनमें से 13 महिलाएं हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 31 मई कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में विशेष अभियान चलाकर ऐसे 32 विदेशियों को हिरासत में लिया गया है, जो वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद यहां रह रहे थे। इनमें से 13 महिलाएं हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए विदेशियों में अधिकतर अफ्रीकी देशों से हैं।

पुलिस ने बताया कि उसने बिना वैध दस्तावेजों के और तय समय से अधिक अवधि तक देश में रहने वाले विदेशियों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की।

पुलिस ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘इनमें से अधिकतर अफ्रीकी देशों से हैं। इनमें से कई की पहचान और पते का सत्यापन नहीं हो सका। उनसे पूछताछ की जा रही है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

यह कार्रवाई स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा एक नाइजीरियाई व्यक्ति से 34.89 किलोग्राम हेरोइन जब्त किए जाने की पृष्ठभूमि में की गई है। बताया जा रहा है कि यह नाइजीरियाई व्यक्ति मादक पदार्थ गिरोह का सरगना है, जो नयी दिल्ली से गिरोह के नौ सदस्यों की मदद से नशे का कारोबार कर रहा था।

इससे पहले भी बेंगलुरु पुलिस ने कई अफ्रीकी नागरिकों को पकड़ा था, जो कथित तौर पर मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now