देश की खबरें | कर्नाटक: मिलाद-उन-नबी के जुलूस में तलवार के साथ नृत्य करने को लेकर 18 युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ईद-मिलाद-उन नबी के मौके पर यहां शनिवार को तलवार के साथ नृत्य करने और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरूद्दीन ओवैसी का भाषण तेज आवाज में बजाने को लेकर 18 युवक गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 11 अक्टूबर, ईद-मिलाद-उन नबी के मौके पर यहां शनिवार को तलवार के साथ नृत्य करने और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता अकबरूद्दीन ओवैसी का भाषण तेज आवाज में बजाने को लेकर 18 युवक गिरफ्तार किये गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

शहर की सिद्दपुरा पुलिस ने जुलूस का एक वीडियो वायरल होने के बाद खुद से एक एक मामला दर्ज किया है। वीडियो में युवकों को तलवार लहराते देखा जा सकता है।

दक्षिण संभाग के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पी. कृष्णकांत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नौ अक्टूबर की शाम, कुछ लोग तलवार के साथ नृत्य कर रहे थे। उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। हमने 18 लोगों को गिरफ्तार किया , जिनमें 13 नाबालिग हैं।’’

उन्होंने बताया कि नाबालिगों के साथ किशोर न्याय अधिनियम के अनुसार बर्ताव किया जाएगा, जबकि अन्य को भारतीय दंड संहिता के मुताबिक मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

डीसीपी के मुताबिक, एक जुलूस के बाद ये लोग एक आंतरिक इलाके में गये, जहां उन्होंने नृत्य किया। उन्होंने कहा कि वह इसकी जांच करेंगे कि क्या ‘सिर तन से जुदा’ के नारे लगाये गये थे।

अधिकारी ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब मामला दर्ज किया गया है। पहले भी, गणेश उत्सव के दौरान इस तरह की घटना सामने आने पर कार्रवाई की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू