देश की खबरें | करगिल विजय मशाल दौड़ को उत्तरी सेना मुख्यालय से हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'करगिल विजय मशाल दौड़' को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में उत्तरी सेना मुख्यालय से शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई गयी। इसके तहत 40 दिनों में 400 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 17 जून 'करगिल विजय मशाल दौड़' को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में उत्तरी सेना मुख्यालय से शुक्रवार को हरी झंडी दिखाई गयी। इसके तहत 40 दिनों में 400 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उत्तरी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने करगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के तहत कमान के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर दौड़ को हरी झंडी दिखायी।

करगिल विजय दिवस 1999 के करगिल युद्ध में भाग लेने वाले सभी सैनिकों के सम्मान में हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि दौड़ का समापन करगिल विजय दिवस पर करगिल युद्ध स्मारक पर होगा।

उन्होंने बताया, “विजय मशाल जम्मू, कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी। मशाल को रास्ते के क्षेत्रों के अनुरुप ‘हाइब्रिड मोड’ में धावकों, वाहनों, साइकिलों और मोटरसाइकिलों द्वारा ले जाया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिन्हें 'आजादी का अमृत महोत्सव' के कार्यक्रमों से जुड़े होंगे।

उन्होंने बताया, “इस साल करगिल दिवस से पहले विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।”

फाल्गुनी अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\