देश की खबरें | कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने 17 सोने की छड़ें रखने की बात स्वीकार की: डीआरआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने खुद के पास से 17 सोने की छड़ें बरामद किये जाने की बात स्वीकार कर ली है।

बेंगलुरु, सात मार्च राजस्व खुफिया निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने खुद के पास से 17 सोने की छड़ें बरामद किये जाने की बात स्वीकार कर ली है।

कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के महानिदेशक (डीजीपी) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी रान्या को तीन मार्च को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

राव वर्तमान में ‘कर्नाटक स्टेट पुलिस हाउसिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड’ के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के पद पर हैं।

अधिकारियों के अनुसार, उसने बताया कि वह यूरोप, अमेरिका और दुबई तथा सऊदी अरब सहित मध्य पूर्व की यात्रा कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि वह रियल एस्टेट क्षेत्र के व्यवसायी के एस हेगड़ेश की बेटी हैं।

रान्या ने यह भी बताया कि उसने 12वीं तक पढ़ाई की है और फिल्म कलाकार तथा वन्यजीव फोटोग्राफर के रूप में काम किया है।

अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने पति जतिन हुक्केरी के साथ बेंगलुरु में रहती हैं। जतिन हुक्केरी एक आर्किटेक्ट हैं।

शुक्रवार को आर्थिक अपराधों के लिए एक विशेष अदालत ने डीआरआई को अभिनेत्री की तीन दिन की हिरासत प्रदान की।

रान्या को दुबई से 14.2 किलोग्राम सोने की कथित तस्करी के लिए बेंगलुरु हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\