देश की खबरें | कामत ने एमपीटी में कोयला लदान क्षमता बढ़ाने के आरोप साबित करने को कहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 19 नवंबर कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने बृहस्पतिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से, उनके कार्यकाल के दौरान मार्मुगांव बंदरगाह ट्रस्ट (एमपीटी) में कोयला लदान क्षमता को बढ़ाने के आरोप को साबित करने के लिए कहा।

पिछले हफ्ते सावंत ने कामत पर 2007-12 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दो बार एमपीटी में कोयला लदान क्षमता के विस्तार की अनुमति देने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े | Gurgaon Murder: गुरुग्राम पुलिस ने महिला की हत्या का मामला सुलझाया, 3 गिरफ्तार.

पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, “उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान मेरे द्वारा हस्ताक्षरित कम से कम एक दस्तावेज दिखाने दें क्योंकि मुख्यमंत्री एमपीटी में कोयला लदान क्षमता के विस्तार की अनुमति देते हैं। दस्तावेज दिखाये बिना, आरोप लगाने से कुछ नहीं होता है। ’’

विपक्ष के नेता ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: नगर निगम पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ ने COVID-19 के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर और जल निकायों के पास छठ पूजा पर लगाया प्रतिबंध.

मुख्यमंत्री ने पहले दावा किया था कि 2011 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने एमपीटी में कोयला लदान क्षमता के विस्तार की अनुमति दी थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि गोवा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दो बार कोयले की लदान क्षमता के विस्तार के लिए पर्यावरण मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)