जरुरी जानकारी | कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड का जून, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84 करोड़ रुपये रहा है। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड का जून, 2024 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ लगभग 26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84 करोड़ रुपये रहा है। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी ने 113 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 4,609 करोड़ रुपये हो गयी, जो 2023-24 की अप्रैल-जून अवधि में 4,259 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च एक साल पहले के 4,094 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,472 करोड़ रुपये हो गया।

एक अलग बयान में, कंपनी ने कहा कि 30 जून, 2024 तक इसकी ऑर्डर बुक 57,195 करोड़ रुपये थी।

इसमें जुलाई 2024 में कंपनी द्वारा प्राप्त 838 करोड़ रुपये के ऑर्डर शामिल नहीं हैं।

केपीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘हमने कम श्रमबल उपलब्धता और सामान्य मौसमी और आम चुनावों के कारण संग्रह में देरी के बावजूद पहली तिमाही में जुझारू प्रदर्शन किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\