देश की खबरें | कलिकेश सिंह देव ने एनआरएआई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रनिंदर सिंह के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल रनिंदर सिंह के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने गुरुवार को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष का पदभार संभाला।

खेल मंत्रालय ने निर्देश जारी किया था कि राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के अध्यक्ष राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुसार 12 साल से अधिक समय तक पद पर नहीं रह सकते हैं जिसके बाद रनिंदर अवकाश पर चले गए थे। उन्हें सितंबर 2021 में फिर से एनआरएआई का अध्यक्ष चुना गया था।

मंत्रालय ने पिछले महीने बताया था कि रनिंदर ने अध्यक्ष के रूप में 29 दिसंबर, 2010 से 29 दिसंबर, 2022 तक 12 साल पूरे कर लिए थे और संहिता के अनुसार वह आगे एनआरएआई प्रमुख के पद पर नहीं रह सकते हैं।

एनआरएआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुरुवार को आपात वर्चुअल बैठक में सिंह देव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

सिंह देव ने कहा,‘‘ मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे मैं विनम्रता पूर्वक स्वीकार करता हूं। हमारी तत्काल प्राथमिकता एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ तैयारी करना है। ’’

एनआरएआई ने कहा कि ‘‘एनआरएआई संविधान में नियमों और दिशानिर्देशों के नियम 19 के अनुसार’’ सिंह देव को यह जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘रनिंदर के चुनाव और कार्यकाल का मामला दिल्ली उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार यह वर्चुअल बैठक 40 मिनट तक चली और इसमें 35 में से 29 सदस्यों ने हिस्सा लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\