देश की खबरें | कर्नाटक में सरकारी परिवहन कर्मियों की हड़ताल की अगुवाई कर रहे के. चंद्रशेखर को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सरकारी परिवहन कर्मियों की हड़ताल की अगुवाई कर रहे के. चंद्रशेखर को यहां हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

बेलगावी (कर्नाटक), 10 अप्रैल कर्नाटक में सरकारी परिवहन कर्मियों की हड़ताल की अगुवाई कर रहे के. चंद्रशेखर को यहां हिरासत में ले लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया, “पुलिस ने चंद्रशेखर को अपनी हिरासत में लिया और उन्हें बेंगलुरु लेकर जा रही है।”

बेगलावी प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखर जिले के उपायुक्त से मिलना चाहते थे जिसकी इजाज़त नहीं दी गई।

इससे नाराज होकर वह वहीं धरने पर बैठ गए।

इसके बाद जिले के अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और निर्देश दिया कि उन्हें जिले के बाहर भेज दिया जाए।

इस बीच, राज्य के स्वामित्व वाले परिवहन निगम बस कर्मचारी महासंघ के कुछ वर्गों में मतभेद खुल कर सामने आ गई हैं। वेतन से संबंधित मुद्दों पर की जा रही हड़ताल को शनिवार को चार दिन हो गए।

कर्नाटक सरकार ने सड़क परिवहन निगम कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल को तत्काल प्रभाव से शुक्रवार को प्रतिबंधित कर दिया था।

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे काम पर लौट आएं और यह स्पष्ट कर दिया है कि छठे वेतन आयोग के मुताबिक उनका वेतन करने की मांग को पूरा करना संभव नहीं।

चंद्रशेखर ने कहा कि हड़ताल जारी है और शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहेगी।

जिस तरह से चंद्रशेखर ने इस मुद्दे को संभाला है, उस पर शनिवार को कर्मचारी संघ के कुछ नेताओं ने नाराज़गी जाहिर की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू