देश की खबरें | न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने सोमवार को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली जिसके बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 67 हो गई है।
चेन्नई, 30 सितंबर न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने सोमवार को मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली जिसके बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 67 हो गई है।
मुख्य न्यायाधीश के. आर. श्रीराम ने न्यायमूर्ति अहमद को उच्च न्यायालय के परिसर में एक सादे समारोह में पद की शपथ दिलाई।
न्यायमूर्ति शमीम अहमद का इलाहाबाद उच्च न्यायालय से तबादला हुआ है।
अहमद की नियुक्ति के साथ मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 67 हो गई है जबकि स्वीकृत पद 75 हैं।
महाधिवक्ता पी. एस. रमन ने कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण दिया, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी बार काउंसिल के अध्यक्ष पी. एस. अमलराज तथा विभिन्न अन्य अधिवक्ता संघों के अध्यक्षों ने नए न्यायाधीश का स्वागत किया।
न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने इसके प्रत्युत्तर में न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं को धन्यवाद दिया।
वर्ष 1966 में इलाहाबाद में जन्मे न्यायमूर्ति शमीम अहमद ने 1993 में कानून की डिग्री हासिल की और बतौर वकील वकालत शुरू की। उन्हें 2019 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 2021 में वह वहां स्थायी न्यायाधीश बने।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)