देश की खबरें | पद के दुरुपयोग की शिकायत के मामले में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को मिला बीसीआई का साथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने कहा कि देश और बार का उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी.वाई .चंद्रचूड़ के प्रति पूर्ण विश्वास है, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) पद की दौड़ में शामिल है। बीसीआई ने यह बयान उनके खिलाफ पद के कथित दुरुपयोग की शिकायत के बाद दिया और ‘‘भारतीय न्यायपालिका की छवि धूमिल’’करने की कथित कोशिश की निंदा की।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने कहा कि देश और बार का उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश डी.वाई .चंद्रचूड़ के प्रति पूर्ण विश्वास है, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) पद की दौड़ में शामिल है। बीसीआई ने यह बयान उनके खिलाफ पद के कथित दुरुपयोग की शिकायत के बाद दिया और ‘‘भारतीय न्यायपालिका की छवि धूमिल’’करने की कथित कोशिश की निंदा की।

वकीलों की शीर्ष संस्था पर हमला करते हुए कथित ‘सुप्रीम कोर्ट ऐंड हाईकोर्ट लिटिगेंट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष आर के पठान ने राष्ट्रपति और अन्य से न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की शिकायत की थी, जो मौजूदा सीजेआई यू यू ललित के बाद वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं और माना जा रहा है कि वह अगले सीजेआई होंगे।

बीसीआई ने कहा, ‘‘ बार काउंसिल ऑफ इंडिया कड़े शब्दों में कुछ लोगों के तौर-तरीकों को खारिज करता है, जो उच्चतम न्यायालय की छवि को धूमिल करने की असफल कोशिश करते हैं और इसे अब रोकने की जरूरत है।’’

वकीलों के शीर्ष संगठन बीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘आरके पठान का पोस्ट और पत्र कुछ लोग वायरल कर रहे हैं जिनमें मुंबई के दो-तीन वकील भी शामिल हैं। यह जानबूझकर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की सीजेआई के तौर पर पदोन्नति से पहले किया जा रहा है।’’ बीसीआई ने कहा कि उसने अपने अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के जरिये 165 पन्नों के पत्र की सामग्री की जांच की और उसमें कोई तथ्य नहीं पाया बल्कि यह न्यायपालिका और न्याय प्रशासन के कामकाज में हस्तक्षेप करने की ‘‘भद्दी और दुर्भावनापूर्ण’’ कोशिश है।

संगठन ने कहा, ‘‘देश और भारतीय बार का न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ में पूरा विश्वास है। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ विश्व न्यायपालिका की थाती हैं और वह अपने ज्ञान, ईमानदारी और शुचिता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से ऐसे लोकप्रिय न्यायाधीशों को भी निशाना बनाया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\