देश की खबरें | राष्ट्रपति भवन में तैनात जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना के 40 वर्षीय एक जवान ने राष्ट्रपति भवन में गोरखा राइफल्स के बैरक में पंखे से लटककर बुधवार तड़के कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितंबर सेना के 40 वर्षीय एक जवान ने राष्ट्रपति भवन में गोरखा राइफल्स के बैरक में पंखे से लटककर बुधवार तड़के कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया की मृतक की पहचान तेक बहादुर थापा के रूप में की गई है, जो नेपाल के तिखायान का रहने वाला था।

यह भी पढ़े | CM योगी की महिलाओं को सौगात, ‘टेक होम राशन’ के लिए UN के साथ हुआ समझौता.

इस घटना की सूचना साउथ एवेन्यू पुलिस थाने को सुबह करीब चार बजे मिली।

पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (नयी दिल्ली) दीपक यादव ने बताया कि जवान का शव गोरखा राइफल्स के बैरक में पंखे से लटका मिला।

यह भी पढ़े | मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अवैध निर्माण को लेकर कंगना रनौत के ऑफिस पर चलाया बुलडोजर.

मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

तेक बहादुर के एक सहकर्मी ने शव को देर रात करीब साढ़े तीन बजे पंखे से लटका देखा और उसने इस बारे में जानकारी दी। बहादुर को दिल्ली छावनी के बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में पाया गया है कि जवान को पीठ के निचले हिस्से में तेज दर्द और अत्यधिक उच्च रक्तचाप की शिकायत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\