देश की खबरें | मप्र के धार में ठुकराए गए प्रेमी ने घर के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के धार शहर में बुधवार को 22 वर्षीय युवती की उसके ठुकराए हुए प्रेमी ने उसके घर के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

धार, 26 अप्रैल मध्यप्रदेश के धार शहर में बुधवार को 22 वर्षीय युवती की उसके ठुकराए हुए प्रेमी ने उसके घर के बाहर कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना सुबह करीब 11:30 बजे बसंत विहार कॉलोनी में हुई, जब महिला अपनी बहन के साथ स्कूटर स्टार्ट कर रही थी।

धार के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, "शुरुआत में हमें सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला को गोली मार दी है। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में आरोपी की पहचान दीपक राठौर के रूप में हुई।"

उन्होंने बताया कि फरार चल रहे राठौड़ पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

सिंह ने कहा कि राठौड़ महिला से प्यार करता था और उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन उसने उसे ठुकरा दिया।

एसपी ने कहा कि 2020 में महिला ने राठौड़ के खिलाफ भादंवि की धारा 354 (हमला या किसी भी महिला पर आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी लज्जा भंग करने का इरादा) के तहत एक शिकायत दर्ज की इसके बाद 2021 में उसने राठौड़ के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज की थी।

राठौर की की मां द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के बाद राठौर ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी ने दावा किया था कि उसकी मां ने अपनी जान ले ली क्योंकि महिला ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसके परिजनों ने उसका समर्थन किया।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने महिला को तब गोली मारी बुधवार को जब वह आरोपी मां की आत्महत्या से जुड़े मामले में अदालत जाने की तैयारी कर रही थी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर राठौर की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड