जैसलमेर (राजस्थान), छह फरवरी अभिनेत्री जूही चावला ने सोमवार को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को जैसलमेर में मंगलवार को होने वाली उनकी शादी के लिए बधाई दी।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के संगीत कार्यक्रम में भाग लेने के लिये अभिनेत्री जूही चावला, अभिनेता शाहिद कपूर, उनकी पत्नी मीरा राजपूत और करण जौहर सहित अन्य कलाकारों के साथ सोमवार शाम को जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में पहुंचीं।
जूही चावला ने हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में कियारा-सिद्धार्थ को शादी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी काफी सुंदर है। उन्होंने उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को सूर्यगढ़ के होटल में शादी संपन्न होगी।
शादी के लिए होटल को शानदार तरीके से सजाया गया है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY