देश की खबरें | तोक्यो रवाना होने से पहले दिल्ली में अभ्यास करेगी जुडोका सुशीला : साइ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने रविवार को कहा कि जुडोका सुशीला देवी दिल्ली में ही दो अभ्यास सहयोगियों के साथ तोक्यो ओलंपिक की तैयारी करेगी।
नयी दिल्ली, चार जुलाई भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने रविवार को कहा कि जुडोका सुशीला देवी दिल्ली में ही दो अभ्यास सहयोगियों के साथ तोक्यो ओलंपिक की तैयारी करेगी।
तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी 48 किग्रा भार वर्ग की इस जुडोका के लिये साइ ने नौ जुलाई से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शिविर की व्यवस्था की है।
सुशीला की अभ्यास में सहयोगी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की उनकी साथी होंगी। इनके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट और मालिशिया अभी स्टेडियम परिसर के नये हॉस्टल में पृथकवास पर हैं।
साइ ने बयान में कहा कि सरकार तोक्यो जाने वाले खिलाड़ियों को हर तरह से सहयोग और उनकी अच्छी तैयारियां सुनिश्चित कर रही है।
ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेल 2014 की कांस्य पदक विजेता मोंगियाम कविता देवी (48 किग्रा) और 2018 की राष्ट्रीय चैंपियन निंगथोजाम शारदा (52 किग्रा) उनकी अभ्यास सहयोगी होंगी।
सुशीला देवी और उनके कोच जीवन शर्मा राष्ट्रीय राजधानी से ही तोक्यो के लिये रवाना होंगे। दिल्ली में ही उन्हें कोविड-19 का दूसरा टीका भी लगाया जाएगा। सुशीला की ओलंपिक में स्पर्धा 24 जुलाई को है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)