देश की खबरें | कड़कड़डूमा जिला अदालत के न्यायाधीश कोरोना से संक्रमित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कड़कड़डूमा जिला अदालत के एक न्यायाधीश के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई कड़कड़डूमा जिला अदालत के एक न्यायाधीश के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है।
यह जानकारी एक परिपत्र में दी गयी है।
यह भी पढ़े | झारखंड: नाबालिग लड़की से रेप के बाद अश्लील वीडियो बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.
जिला न्यायाधीश संजय शर्मा द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस के गौतम के 15 जुलाई को वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी। वह 14 दिनों के लिए पृथकवास में चले गए हैं।
सोलह जुलाई को जारी परिपत्र के अनुसार न्यायाधीश आखिरी बार आठ जुलाई को अदालत आए थे।
आठ जुलाई को न्यायाधीश के संपर्क में आए अदालत के अधिकारियों और अन्य लोगों को सलाह दी गयी है कि वे 14 दिनों तक अपने अपने स्वास्थ्य पर नजर रखें और भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक सावधानी बरतें।
संबंधित विभाग को न्यायाधीश के कक्ष, अदालत कक्ष आदि को संक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी की सभी छह जिला अदालतें कोरोना वायरस के कारण मार्च से सीमित तरीके से काम कर रही हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)