देश की खबरें | झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव और उनके रिश्तेदार परमानंद सिंह को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद यहां राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 17 अगस्त झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव और उनके रिश्तेदार परमानंद सिंह को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद यहां राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश कैलाश प्रसाद देव ने स्वयं सूचित किया कि वह और उनके रिश्तेदार आज कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

यह भी पढ़े | Kulgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के कुलगाम में CRPF कैंप पर आतंकी हमला, एक जवान घायल, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा.

कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले वह झारखंड उच्च न्यायालय के पहले न्यायाधीश हैं।

इससे पूर्व झारखंड उच्च न्यायालय के कुछ कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये थे जिसके चलते पिछले कुछ दिनों से उच्च न्यायालय में हर तरह के मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी गयी थीं और आज ही उच्च न्यायालय में मुकदमों की ऑनलाइन सुनवाई एक बार फिर प्रारंभ हुई है।

यह भी पढ़े | RSS ने पश्चिमी विकास मॉडल से भारत को बाहर निकलने का दिया सुझाव.

न्यायमूर्ति देव ने बताया कि उनके अन्य परिजनों की भी अब कोरोना वायरस के लिए जांच की गयी है और उनके रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

इस बीच आज दोपहर बाद जब न्यायमूर्ति देव को रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती करने ले जाया गया तो उन्होंने वहां की व्यवस्था को देखकर असंतोष व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\