जरुरी जानकारी | जुबिलेंट फूडवर्क्स का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 58 प्रतिशत बढ़कर 120 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड का 30 सितंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 58.11 प्रतिशत बढ़कर 119.82 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड का 30 सितंबर, 2021 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 58.11 प्रतिशत बढ़कर 119.82 करोड़ रुपये हो गया।

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने शेयर बाजार को दी गयी नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने एक साल समान अवधि में 75.78 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

कंपनी भारत में डोमिनोज पिज्जा और डंकिन डोनट्स जैसी लोकप्रिय फास्ट फूड चेन का संचालन करती है।

कंपनी की दूसरी तिमाही में परिचालन आय एक साल पहले की समान अवधि के 816.33 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 1,116.19 करोड़ रुपये रहा।

नियामकीय सूचना के अनुसार परिचालन से मिलने वाले राजस्व में वृद्धि "डिलिवरी और टेकअवे चैनलों में निरंतर मजबूती की वजह से हुई।"

जेएफएल के चेयरमैन श्याम एस भरतिया और सह-चेयरमैन हरि एस भरतिया ने एक संयुक्त बयान में कहा कि दूसरी तिमाही में राजस्व, लाभप्रदता और स्टोर की संख्या बढ़ने के साथ एक मजबूत व्यापक प्रदर्शन देखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट