जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने लक्जरी ब्रांडों के लिए 12 डीलर साझेदार बनाए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाहन विनिर्माता जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हाल में लांच अपने लक्जरी ब्रांडों के बिक्री मंच एमजी सिलेक्ट के लिए देश भर में 12 डीलर साझेदार नियुक्त किए हैं।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी वाहन विनिर्माता जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने हाल में लांच अपने लक्जरी ब्रांडों के बिक्री मंच एमजी सिलेक्ट के लिए देश भर में 12 डीलर साझेदार नियुक्त किए हैं।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि डीलरों की नियुक्ति कई स्थानों पर की गई हैं जिसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और चंडीगढ़ आदि शामिल हैं।
कंपनी बिक्री मंच से साइबरस्टर और एमजी एम9 मॉडलों की बिक्री करेगी।
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मानद मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजीव छाबा ने कहा कि कंपनी ने अपनी उत्पादों और कार खरीदने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए तरीके अपनाए हैं।
उन्होंने कहा कि नवनियुक्त डीलर साझेदार इस काम को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)