जरुरी जानकारी | जेएसपीएल विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत 7,930 करोड़ रुपये निवेश करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के प्रबंध निदेशक विमलेंद्र झा ने कहा कि कंपनी विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत 7,930 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) के प्रबंध निदेशक विमलेंद्र झा ने कहा कि कंपनी विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत 7,930 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

उन्होंने कहा कि इस निवेश के तहत देश में आठ प्रकार के उच्च गुणवत्ता वाले एलॉय बनाए जाएंगे।

जेएसपीएल सरकार की उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत योग्य है। इस योजना का मकसद घरेलू इस्पात क्षेत्र में नई तकनीकों का इस्तेमाल करके मूल्य वर्धित उत्पादन को बढ़ाना है।

पीएलआई योजना के तहत निवेश की जाने वाली राशि के बारे में पूछने पर झा ने कहा, ''पीएलआई योजना (विशेष स्टील के लिए) के लिए हमारी प्रतिबद्धता लगभग 7,930 करोड़ रुपये होगी।''

उन्होंने बताया कि जेएसपीएल ने अपनी सहायक कंपनी जिंदल स्टील ओडिशा के जरिए आठ प्रकार के विशिष्ट इस्पात उत्पादों के विनिर्माण के लिए प्रविष्टियां जमा की हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी एचआर कॉइल, शीट्स और प्लेट्स एपीआई जीआर बनाएगी, जिनका इस्तेमाल तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। इसके अलावा कई अन्य उत्पादन बनाने की भी योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू