खेल की खबरें | कड़े प्रतिबंधों से जूझ रहे हैं ओलंपिक के लिये तोक्यो पहुंचे पत्रकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लेकिन यहां अपने 14 दिन के प्रवास के दौरान उन्हें कोविड-19 से जुड़े कड़े प्रतिबंधों से जूझना होगा। इस कारण वे केवल अपने होटल और ओलंपिक स्थलों तक ही जा पाएंगे।

लेकिन यहां अपने 14 दिन के प्रवास के दौरान उन्हें कोविड-19 से जुड़े कड़े प्रतिबंधों से जूझना होगा। इस कारण वे केवल अपने होटल और ओलंपिक स्थलों तक ही जा पाएंगे।

इसके अलावा उन्हें कई चीजों का पालन करना होगा जिसमें प्रत्येक दिन परीक्षण और अपने फोन की अवस्थिति (लोकेशन) साझा करना शामिल है।

इस बार ओलंपिक का आयोजन दर्शकों के बिना किया जाएगा। मतलब पहले जैसा जोशो खरोश और उत्सव का माहौल नहीं होगा जिससे पत्रकार खेलों से इतर की कम रिपोर्ट ही दे पाएंगे।

महामारी के दौरान ओलंपिक आयोजन का भी विरोध हो रहा है क्योंकि माना जा रहा है ओलंपिक खेल संक्रमण फैलाने में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। तोक्यो में कोविड -19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को ही कोविड-19 के 1008 नये मामले सामने आये थे। यह लगातार पांचवां दिन था जबकि एक दिन में 1000 से अधिक पॉजिटिव मामले आये।

तोक्यो और पड़ोसी प्रांतों में आपातकाल लागू है और ऐसे हालात में ओलंपिक खेल शुरू होंगे। मुख्य मीडिया केंद्र गुमसुम सा लगता है जबकि ओलंपिक में अमूमन यह सबसे अधिक हलचल वाला स्थान होता है।

रियो ओलंपिक खेलों को कवर करने वाली जापान की ओलंपिक रिपोर्टर नोजोमी कुनिताके ने कहा, ‘‘यह दुखद है क्योंकि रियो की तुलना में यहां बेहद खामोशी है।’’

विदेशी पत्रकार तोक्यो में इधर उधर कहीं नहीं जा सकते हैं।

आस्ट्रेलिया के पत्रकार डेनियल सटन ने कहा, ‘‘यह अब तक के सबसे अधिक प्रतिबंध वाले ओलंपिक खेल हैं। हम मुख्य मीडिया केंद्र में काम रहे हैं लेकिन इसके अलावा हम कहीं और आ जा नहीं सकते।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\