देश की खबरें | पत्रकार की उसके पिता ने की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मैनपुरी जिले के औंछ क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक पत्रकार की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मैनपुरी (उप्र), 10 अगस्त मैनपुरी जिले के औंछ क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक पत्रकार की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि ओरछा कस्बे के निवासी एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के स्थानीय संवाददाता राजीव यादव को उसके पिता विजयपाल ने बुधवार शाम आपसी विवाद के बाद राइफल से गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि यादव की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अपने बेटे की हत्या करने के बाद विजयपाल थाने पहुंचा और अपना अपराध कुबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

परिजन के मुताबिक विजयपाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजीव यादव की अपने घर के बाहर मोबाइल फ़ोन की दुकान थी,लेकिन उसके पिता विजयपाल उसे वहां से दुकान हटाने के लिए कहते थे । इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया और पाल ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी