खेल की खबरें | जोशना ने बीमारी के कारण पीएसए विश्व चैंपियनशिप में वाकओवर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की दिग्गज महिला स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा मंगलवार को बीमारी के कारण पीएसए विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हट गई।

काहिरा, 17 मई भारत की दिग्गज महिला स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा मंगलवार को बीमारी के कारण पीएसए विश्व चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले से हट गई।

बारहवीं वरीय जोशना को स्थानीय दावेदार और आठवीं वरीय रोवन इलारेबी से भिड़ना था लेकिन उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को वाकओवर दे दिया और मुकाबले के लिए नहीं उतरी।

दुनिया के 14वें नंबर की खिलाड़ी जोशना ने इससे पूर्व पहले दौर में इंग्लैंड की केटी मेलिफ को 3-0 (11-6 11-8 11-9) से हराया था और फिर अगले दौर में वेल्स की 18वीं वरीय एमिली विटलॉक को 3-0(11-8 12-10 11-5) से शिकस्त दी।

जोशना महिला वर्ग में हिस्सा ले रही एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

भारत की उम्मीदें अब 16वें वरीय सौरव घोषाल पर टिकी हैं जिन्हें बुधवार को पुरुष प्री क्वार्टर फाइनल में मिस्र के चौथे वरीय मुस्तफा असल से भिड़ना है।

घोषाल ने पहले दौर में मिस्र के जाहेद सलेम को 3-1 (11-4 11-9 6-11 11-7) से हराया और फिर अगले दौर में अमेरिका के टॉड हेरिटी को 3-0 (11-8 11-8 11-7) से बाहर का रास्ता दिखाया।

महेश मनगांवकर और रमित टंडन दूसरे दौर में हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स