देश की खबरें | केरल महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष जोसफिन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता एवं केरल महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एम. सी. जोसफिन का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।

कन्नूर (केरल), 10 अप्रैल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता एवं केरल महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष एम. सी. जोसफिन का रविवार को यहां निधन हो गया। वह 74 वर्ष की थीं।

उन्हें एक दिन पहले यहां एकेजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पार्टी के सम्मेलन के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार विजयन ने कहा कि जोसफिन ने मजदूरों, महिलाओं और जनता के कल्याण के लिए काम किया और वह छात्र, युवा और महिला आंदोलनों में शामिल रहीं।

उन्होंने कहा कि उनका निधन केरल में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ी क्षति है।

पार्टी नेता एवं केरल महिला आयोग की वर्तमान अध्यक्ष पी. सतिदेवी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह स्तब्ध कर देने वाली खबर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\