ताजा खबरें | निजी डेटा संरक्षण विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति को रिपोर्ट देने के लिए और समय मिला

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. निजी डेटा संरक्षण विधेयक का अध्ययन कर रही संसद की संयुक्त समिति को उसकी रिपोर्ट जमा करने के समय को बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र तक बढ़ा दिया है।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर निजी डेटा संरक्षण विधेयक का अध्ययन कर रही संसद की संयुक्त समिति को उसकी रिपोर्ट जमा करने के समय को बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र तक बढ़ा दिया है।

सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्य पीपी चौधरी ने समिति को रिपोर्ट जमा करने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र तक का समय देने का प्रस्ताव रखा था।

यह भी पढ़े | ताजा खबरें | लोकसभा ने महापत्तन प्राधिकरण विधेयक 2020 को मंजूरी दी.

इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

समिति में लोकसभा के 20 और राज्यसभा के 10 सदस्य हैं।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | फर्जी दस्तावेज दिखाकर जम्मू में व्यक्ति ने पाई सरकारी नौकरी, मामला दर्ज.

निजी डेटा संरक्षण विधेयक में सरकारी और निजी कंपनियों द्वारा लोगों के डेटा के उपयोग को नियमित करने के प्रावधान हैं।

पिछले साल दिसंबर में लोकसभा में जेपीसी का गठन किया गया था और इसे बजट सत्र में रिपोर्ट देनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\