विदेश की खबरें | जॉनसन के नजदीकी सहयोगी ने इस्तीफा दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में सरकार में सत्ता संघर्ष की व्यापक खबरें हैं क्योंकि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के सबसे करीबी सहयोगी ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में संचार निदेशक के पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की है।

लंदन, 12 नवम्बर ब्रिटेन में सरकार में सत्ता संघर्ष की व्यापक खबरें हैं क्योंकि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के सबसे करीबी सहयोगी ने लंदन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट में संचार निदेशक के पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की है।

ली कैन ने घोषणा की कि वह जॉनसन के शीर्ष मीडिया सहायक का पद बुधवार रात को छोड़ देंगे। उल्लेखनीय है कि मंत्रियों और जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स सहित सलाहकारों ने कैन की, चीफ ऑफ़ स्टाफ़ पद पर प्रस्तावित पदोन्नति का कथित तौर पर विरोध किया था।

यह भी पढ़े | American Singer Mary Millben Releases Virtual Performance For Diwali 2020: अमेरिकी सिंगर ने मेरी मिलबेन ने दीवाली पर गाया ‘ओम जय जगदीश हरे’, देखें वीडियो.

कैन डाउनिंग स्ट्रीट के मुख्य रणनीति सलाहकार डोमनिक क्यूमिंग्य के भी नजदीकी सहयोगी हैं जो कि जॉनसन की टीम के शीर्ष सदस्यों में शामिल हैं।

कैन ने इस्तीफे में लिखा है, ‘‘सोच समझकर मैंने आज शाम, नम्बर 10 संचार निदेशक के तौर पर त्यागपत्र दे दिया और मैं वर्ष के अंत में पद छोड़ दूंगा।’’

यह भी पढ़े | ट्रंप की खुफिया टीम की मदद के बिना बाइडन आगे बढ़े.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री को उनके नेतृत्व के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। मुझे इसको लेकर कोई संदेह नहीं कि उनके नेतृत्व में देश 2019 के चुनाव प्रचार में किये गए वादों के अनुसार आगे बढ़ेगा तथा कोरोना वायरस महामारी से उबर जाएगा।’’

इसके जवाब में प्रधानमंत्री जॉनसन ने कैन को, उनकी ‘‘असाधारण सेवा’’ के लिए धन्यवाद दिया।

कैन यह इस्तीफा बीबीसी की पूर्व पत्रकार एलेग्रा स्ट्रैटन की पदोन्नति करके उन्हें नये वर्ष से प्रतिदिन टेलीविजन पर होने वाली प्रेस ब्रीफिंग का चेहरा बनाये जाने को लेकर मीडिया में आयी खबर के बाद आया है।

मीडिया में यह भी खबर आयी थी कि सत्ता संतुलन बनाये रखने के लिए कैन को भी पदोन्नति दी जाएगी और उनकी नियुक्ति का जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ ही कंजर्वेटिव पार्टी के अन्य नेताओं की ओर से विरोध किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी