विदेश की खबरें | जॉनसन के पद छोड़ने से यूरोपीय संघ के लिए ज्यादा बदलाव नहीं होगा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉनसन के पद छोड़ने के फैसले को लेकर ईयू में ज्यादा उत्साह नजर नहीं आया। फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने कहा, ‘‘मैं उन्हें याद नहीं करूंगा।’’
जॉनसन के पद छोड़ने के फैसले को लेकर ईयू में ज्यादा उत्साह नजर नहीं आया। फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायेर ने कहा, ‘‘मैं उन्हें याद नहीं करूंगा।’’
राजनेताओं और विशेषज्ञों ने कहा कि जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आने के बाद से ट्रांस-अटलांटिक संबंध तेजी से बढ़े, वैसे नए ब्रिटिश नेता के साथ कुछ भी इसी तरह की उम्मीद न करें।
ब्रिटेन के साथ काम करने वाले यूरोपीय संघ के प्रमुख सांसद डेविड मैकएलिस्टर ने कहा, ‘‘एक नए प्रधानमंत्री के आने के साथ, मुझे विश्वास है कि ब्रिटिश सरकार की स्थिति में कुछ बदलाव होने की संभावना है।’’
ईयू के शीर्ष सांसद जी. वेरहोफस्टैड ने ‘द गार्जियन’ में लिखा, ‘‘कोई भी इस भ्रम में नहीं रहे कि डाउनिंग स्ट्रीट से जॉनसन के जाने से ब्रिटेन-ईयू संबंधों में अंतर्निहित किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है।’’
उत्तरी आयरलैंड में व्यापार पर समझौते को एकतरफा रूप से समाप्त करने संबंधी विधेयक अभी भी ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में है, और कुछ उम्मीद बाकी है कि लंदन इससे पीछे हट सकता है।
चेक गणराज्य के विदेश मामलों के मंत्री जान लिपाव्स्की ने कहा, ‘‘संसद में उनके पास यह कानून है, इसलिए वे उस दिशा में कदम उठा रहे हैं। लेकिन उन्होंने सीमा पार नहीं की है।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)