जरुरी जानकारी | जॉनसन एंड जॉनसन ने किशोरों पर कोविड टीके का अध्ययन करने के लिए आवेदन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी कंपनी ने कहा कि वह अपने कोविड टीके की वैश्विक पहुंच को सुविधाजनक बनाने और बच्चों की अधूरी जरूरतों को पहचानने के लिए प्रतिबद्ध है।
अमेरिकी कंपनी ने कहा कि वह अपने कोविड टीके की वैश्विक पहुंच को सुविधाजनक बनाने और बच्चों की अधूरी जरूरतों को पहचानने के लिए प्रतिबद्ध है।
भारत में जेएंडजे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने 12 से 17 वर्ष के बच्चों पर कोविड वैक्सीन का अध्ययन करने के लिए 17 अगस्त, 2021 को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएसईओ) के समक्ष आवेदन दाखिल किया है।’’
प्रवक्ता ने कहा कि हर्ड इम्युनिटी को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरुरी है कि कोविड-19 वैक्सीन का चिकित्सीय परीक्षण आगे बढ़ता रहे।
उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी कोविड वैक्सीन को सभी आयु समूहों के लिए समान रूप से आसान बनाने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण कार्य के लिए गहराई से प्रतिबद्ध हैं।’’
उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में केंद्र सरकार ने भारत में जॉनसन एंड जॉनसन की एक खुराक वाले कोविड टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी है।
भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए अब तक सीरम इंस्टीट्यूट के कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, रूस के स्पुतनिक वी, मॉडेर्ना और जे एंड जे को मंजूरी दी जा चुकी है।
जतिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)