देश की खबरें | जोधपुर : नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म की शिकायत की, पुलिस ने तीन लड़कों को हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक नाबालिग लड़की द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तीन लड़कों को हिरासत में लिया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जोधपुर (राजस्थान), 30 अगस्त एक नाबालिग लड़की द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तीन लड़कों को हिरासत में लिया है ।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि लड़की अपनी मां के साथ शनिवार रात राजीव गांधी नगर थाना पुहंची और चार नाबालिगों समेत छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में आज COVID-19 के 16,408 नए मामले सामने आए, 296 लोगों की मौत, जानें मुंबई का क्या है हाल.

पुलिस ने बताया कि अपराध में तीन अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है । इन तीन लोगों में एक नाबालिग और दो वयस्क हैं।

एसीपी नीरज शर्मा के मुताबिक लड़की की चिकित्सकीय जांच करायी गयी और उसका बयान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Talk About The Economy with Rahul Gandhi: राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने कैसे बर्बाद की इकॉनमी, कल मेरे वीडियो में देखें.

पुलिस ने कहा कि तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया और आरोपों के सत्यापन के आधार पर अन्य लोगों को पकड़ा जाएगा।

शर्मा ने कहा कि लड़की शिकायत दर्ज कराने से डर रही थी और उसने घर जाने से इनकार कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि उसे बाल कल्याण समिति के जरिए एक आश्रय स्थल में भेजा गया है।

मामले में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक यह घटना तब हुई जब लड़की शनिवार की रात अपने भाई को देखने पड़ोसी के घर गयी थी।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून और आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\