देश की खबरें | नवी मुंबई में नौकरी के इच्छुक लोगों से 1.31 करोड़ रुपये की ठगी, छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नौकरी चाहने वाले कई लोगों से 1.31 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 17 अक्टूबर महाराष्ट्र के नवी मुंबई में नौकरी चाहने वाले कई लोगों से 1.31 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

खारघर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने भारतीय रेलवे में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का वादा करते हुए 20 लोगों से संपर्क किया था। सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 के बीच उन्होंने नौकरी के इच्छुक लोगों से आनलाइन भुगतान और नकद लेनदेन के जरिए 1.31 करोड़ रुपये वसूल लिए।

आरोपियों में से एक ने निजी उपयोग के लिए, विशेष रूप से कोल्हापुर में एक मकान बनाने के लिए उस एकत्रित धन का गबन किया।

अधिकारी ने बताया कि जब नवी मुंबई के खारघर निवासी पीड़ितों ने नौकरी के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया और रुपये भी नहीं लौटाए।

इसके बाद पीड़ितों को पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है और तब उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर खारघर पुलिस ने सोमवार को छह लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 420 (धोखाधड़ी), 406 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\