देश की खबरें | जेएनयू पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 17 अगस्त को जारी करेगा पहली मैरिट सूची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के वास्ते पहली मैरिट सूची 17 अगस्त को जारी कर सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए परास्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के वास्ते पहली मैरिट सूची 17 अगस्त को जारी कर सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है जो 10 अगस्त को समाप्त होगी।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, “ इसके बाद सभी पाठ्यक्रमों की पहली मैरिट सूची 17 अगस्त को जारी की जाएगी।”

पूर्व दाखिला पंजीकरण और सीट रोकने के साथ फीस का भुगतान 18 से 21 अगस्त तक किया जा सकेगा।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए एमए, एमएससी, एमसीए, एमपीएच, एमटेक, पीजी डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की पेशकश कर रहा है।

जेएनयू दूसरी सूची 25 अगस्त को जारी करेगा। चयनित विद्यार्थियों के दाखिला और पंजीकरण का सत्यापन पांच, छह, आठ 12 और 13 सितंबर को किया जाएगा । अंतिम सूची 19 सितंबर को जारी की जाएगी।

दाखिला प्रक्रिया 29 सितंबर 2023 तक समाप्त हो जाएगी। विश्वविद्यालय सीयूईटी (पीजी) 2023 के आधार पर दाखिला दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\