देश की खबरें | जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र का फार्मासिस्ट कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) स्वास्थ्य केंद्र के एक फार्मासिस्ट के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, सात जून जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) स्वास्थ्य केंद्र के एक फार्मासिस्ट के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार फार्मासिस्ट फिलहाल अपने घर में पृथक-वास में हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी के भतीजी की हुई मौत, अस्पताल में बेड तक लेने के लिए CM अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा था ट्वीट.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि दिल्ली सरकार के जिला निगरानी अधिकारी को मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय ने कहा, "जेएनयू स्वास्थ्य केंद्र आने वाले सभी छात्र, कर्मचारी और उनके परिजन कृपया ध्यान दें कि यदि उनमें कोविड-19 का कोई भी लक्षण दिखाई देता हो तो जब तक स्वास्थ्य केंद्र बंद है, तब तक वे अन्य स्वास्थ्य केंद्र या किसी सरकारी अस्पताल में जाएं।”

यह भी पढ़े | प्रवासी मजदूरों को घर भेजने पर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोनू सूद के काम का किया तारीफ, शिवसेना नेता संजय राउत ने उठाए थे सवाल.

इसके साथ ही जेएनयू के सभी छात्रों और सदस्यों से कोविड-19 की रोकथाम के लिए समय-समय पर भारत सरकार और दिल्ली सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

जेएनयू ने 25 मई को छात्रावासों में फंसे छात्रों को विशेष श्रमिक ट्रेनों और अंतर-राज्यीय बस सेवा से अपने गृह-राज्य लौटने का परामर्श जारी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now