लालू को जेल से पेरोल पर रिहा करने की कोशिश में जुटी है झामुमो, कांग्रेस सरकार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कांग्रेस कोटे के मंत्री कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपनी पूर्व की घोषणा के अनुरूप प्रसाद को पैरोल पर रिहा करने का प्रस्ताव रखा जिसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल राज्य के महाधिवक्ता को वहीं बुलाया और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।

जमात

रांची, 13 अप्रैल चारा घोटाला मामले में 14 साल कैद की सजा पाये राजद प्रमुख लालू प्रसाद को पैरोल पर रिहा कराने की जुगत मे जुटी झामुमो नीत झारखंड सरकार ने सोमवार को राज्य के महाधिवक्ता को मंत्रिमंडल की बैठक में बुलाकर इस पर विस्तार से चर्चा किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कांग्रेस कोटे के मंत्री कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने अपनी पूर्व की घोषणा के अनुरूप प्रसाद को पैरोल पर रिहा करने का प्रस्ताव रखा जिसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल राज्य के महाधिवक्ता को वहीं बुलाया और इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय द्वारा सात वर्ष तक की कारावास की सजा पाये अपराधियों को कोरोना वायरस संक्रमण संकट को देखते हुए जमानत देने के लिए दिये गये दिशानिर्देश एवं अन्य उपलब्ध कानूनी प्रावधानों के तहत प्रसाद को पेरोल पर रिहा करने का रास्ता बताने का निर्देश दिया।

बाद में मीडिया से बातचीत में सोरेन ने बताया कि राज्य के महाधिवक्ता से प्रसाद के पैरोल का रास्ता तलाशने को कहा गया है।

इस बीच पत्रलेख ने मीडिया से कहा, ‘‘प्रसाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गरीबों के नेता हैं। उन्हें रिम्स अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमण का डर है लिहाजा आज उन्हें पेरोल पर रिहा करने का प्रस्ताव मैंने मंत्रिमंडल के सामने रखा। जिस पर गंभीरता से विचार किया गया। इस दिशा में सरकार शीघ्र निर्णय लेगी।’’

मंत्री का कहना है कि रिम्स में कोविड-19 मरीजों का इलाज हो रहा है और प्रसाद न्यायिक हिरासत में रिम्स में ही इलाजरत हैं लिहाजा उन्हें पैरोल पर वहां से रिहा करना आवश्यक है।

प्रसाद को चूंकि चारा घोटाले के एक मामले में 14 वर्ष तक की कैद की सजा मिल चुकी है लिहाजा उन्हें न्यायालय के दिशा निर्देश का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा न्यायालय ने आर्थिक अपराध से जुड़े लोगों को इस दिशानिर्देश के लाभ से अलग रखा है।

झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार इस समय सत्तासीन है जिसमें राजद के भी एक मंत्री हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\